सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सारंगढ़ जनपद पंचायत परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों से पूरा जनपद परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने समस्त सारंगढ़वासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज हम सभी का दायित्व है कि देश की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी से शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्यों, सीईओ राधेश्याम नायक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए जनपद अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनसेवा के कार्यों में सभी के समन्वय से ही क्षेत्र का विकास संभव है।”
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


- जपं परिसर में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने दिया एकता-विकास का संदेश… - August 15, 2026
- सारंगढ़ केशरवानी समाज ने शान से फहराया तिरंगा… - August 15, 2026
- अशोका पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर… - August 15, 2026




