छत्तिसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शादी करने का झांसा देकर एक युवती के साथ संबंध बनाए. केवल इतना ही नहीं बल्कि आरोप है कि उसने नौकरी लगवाने के नाम लाखों रुपये की ठगी भी की है.

युवक मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाता था. वह महिलाओं को अपनी पहचान अविवाहित बताता था और उनका शोषण करता था. आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर उसने 13 लाख रुपये के साथ ही काफी जेवर और नगदी की ठगी की है.
पुलिस ने उसकी पत्नी और उसे दोनों को दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपित ने खुद को कुंवारा बताकर महिला को विश्वास में लिया, शादी का झांसा देकर शोषण किया. आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी ठग ली.
पत्नी के साथ मिलकर करता था क्राइम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर क्राइम करता था. इस मामले में उसकी बीवी भी शामिल थी. तोरवा पुलिस ने आरोपी और पत्नी दोनों पर शिकंजा कसा है. आरोप है कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए आरोपी गलत काम करता था और महिलाओं को अपना शिकार बनाता था. दरअसल, मामला यह था कि कोरबा निवासी पीड़िता ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान पामगढ़ निवासी पवन कुमार यादव (34) से मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी.
बैंक खातों से पकड़ा गया आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुाबिक आरोपी और उसकी पत्नी दोनों बैंक खातों के जरिए पकड़े गए हैं. तोरवा पुलिस ने दंपती को शातिर तरीके से पकड़ा है. दरअसल, पती-पत्नी लगातार ठिकाने बदल रहे. उनके सारे बैंक खाते बंथ थे और उसकी पत्नी नवीता यादव के खाते से बल्लभगढ़ स्थित च्वाइस सेंटर से लगातार पैसे निकाले जा रहे थे. पुलिस ने यही सुराग देखकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
