सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला किसान मोर्चा द्वारा 12 अगस्त को भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। ग्राम माजगोड़ा से शुरू हुई यह यात्रा सारंगढ़ के विश्रामगृह पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में क्षेत्र के करीब 100 ट्रैक्टरों पर बड़ी संख्या में किसान सवार होकर शामिल हुए। सभी ट्रैक्टरों पर शान से तिरंगा लहराता नजर आया, जिससे पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया।
यात्रा का नेतृत्व किसान मोर्चा अध्यक्ष मुरारी नायक ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे एवं मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिपं सदस्य प्रतिनिधि कैलाश नायक, रामचरण पटेल, राधामोहन पाणिग्राही, रमेश तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक किसान उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान किसानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। “जय जवान, जय किसान”, “अन्नदाता का सम्मान हो” और “तिरंगा झंडे की जय” जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और किसानों के जोश ने यात्रा को भव्य एवं राष्ट्रभक्ति से सराबोर स्वरूप प्रदान किया।
किसान मोर्चा के इस आयोजन के माध्यम से किसानों ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति संकल्प दोहराया। तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह और अधिक बढ़ा दिया।


- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
