सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 अगस्त 2026। पुनर्वास, उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 10 और 11 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के साथ वृक्षारोपण और तिरंगा यात्रा सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 10 अगस्त को सुबह 11 बजे सारंगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक सारंगढ़ में पशु चिकित्सा विभाग के भवन, ऑफिसर्स क्लब, सीजीएमएससी के अतिरिक्त कक्ष एवं बीपीएचयू भवन का लोकार्पण एवं उद्घाटन करेंगे।
इसके पश्चात मंत्री पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर प्रथम तल में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
दोपहर बाद मंत्री टंकराम वर्मा 3 बजे सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम छुहीपाली में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मंडी प्रांगण सारंगढ़ में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को उनके अधिकार संबंधी अभिलेख वितरित करेंगे।
प्रभारी मंत्री के प्रवास का दूसरा दिन भी महत्वपूर्ण रहेगा। 11 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे वे भारत माता चौक से रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। मंत्री के दो दिवसीय प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
- पेंशनर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा: सरकार ला रही है धांसू योजना, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे सारे नियम… - September 27, 2026
- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? टाइमिंग नोट कर लीजिए… - September 27, 2026
