सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दोपहिया वाहन चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सारंगढ़ के महानदी साराडीह बैराज से सामने आया है, जहां घूमने गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित जब वापस लौटा तो जिस स्थान पर उसने बाइक खड़ी की थी, वहां वाहन गायब मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
मिली जानकारी के अनुसार महकमपुर निवासी जगदीश प्रसाद बंजारे अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 13 AM 8491 से 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे महानदी साराडीह बैराज घूमने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को साराडीह बैराज पुल के नीचे नदी किनारे खड़ा किया और घूमने चला गया।
कुछ समय बाद जब जगदीश प्रसाद वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए। जिस स्थान पर उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी, वहां बाइक मौजूद नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की और काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित के मुताबिक चोरी गई हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली सारंगढ़ में दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ
बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्ध लोगों और वाहन के संबंध में सुराग तलाश रही है।

बैराज क्षेत्र में सुरक्षा पर उठे सवाल
महानदी साराडीह बैराज क्षेत्र में लोग अक्सर घूमने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों पर वाहन खड़ा कर लोग कुछ समय के लिए आसपास चले जाते हैं। इसी दौरान वाहन चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के सामने अब चुनौती चोरी गई बाइक को बरामद करने के साथ-साथ आरोपी तक पहुंचने की है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
