सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2026। केंद्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिले के लीड बैंक के रूप में कार्यरत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई आरसेटी) सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राज्य निदेशक (आरसेटी), छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा ए.के. सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने संस्थान का भ्रमण कर प्रशिक्षण गतिविधियों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और संस्थान की प्रगति का जायजा लिया।
इस अवसर पर जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर तथा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को राज्य निदेशक ए.के. सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र मिलने पर प्रशिक्षार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
राज्य निदेशक ने आरसेटी निदेशक रिपुसूदन यदु एवं एलडीएम सी.एस. राजपूत के साथ संचालित एवं प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संस्थान के विकास, आरसेटी के लिए भूमि आवंटन, भवन निर्माण, स्टाफ की व्यवस्था तथा प्रशिक्षण की पूरी शेड्यूल सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
ए.के. सिंह ने प्रशिक्षार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने, आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के माध्यम से बेहतर आजीविका अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वरोजगार स्थापित कर चुके प्रशिक्षार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
राज्य निदेशक ने संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों एवं आरसेटी सारंगढ़ की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
एसबीआई आरसेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। संस्थान द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
