सारंगढ़। जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के सख्त निर्देशों तथा एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अगस्त 2026 को थाना सलिहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाकछार निवासी बहादूर सारथी पिता नंद झरोखा सारथी, उम्र 44 वर्ष अपने घर के पीछे निर्माणाधीन खुले मकान के पास अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तत्काल रेड कार्रवाई की। मौके पर पुलिस ने आरोपी बहादूर सारथी के कब्जे से कुल 45 लीटर अवैध हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसने से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में सलिहा पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई किए जाने की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक 109 नरेंद्र साहू, आरक्षक 68 राजेश नारंग, आरक्षक 347 चंद्र प्रकाश भारद्वाज, आरक्षक 283 आनंद पुरेना सहित थाना सलिहा के समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

- एसपी सुनील शर्मा के सख्त एक्शन का बड़ा असर, 48 घंटे में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा 1.14 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त… - September 4, 2026
- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
