सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2026। जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में हर माह की 9 और 24 तारीख को आयोजित होने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शिविर इस बार 9 अगस्त को रविवार होने के कारण 8 अगस्त, शनिवार को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गहन स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
शिविर में सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, निःशुल्क सोनोग्राफी तथा हाई-टेक सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से गर्भस्थ शिशु की सेहत और विकास की बेहतर निगरानी की जा सकेगी। इसके साथ ही खून, पेशाब सहित आवश्यक पैथोलॉजी जांच भी निःशुल्क की जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से शिविर में पहुंचने वाली सभी गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर जिला चिकित्सालय पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की नियमित निगरानी से गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समय पर पता लगाया जा सकता है और सुरक्षित प्रसव की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। जिला प्रशासन का यह अभियान जिले की गर्भवती माताओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
