सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित ग्राम भोथीडीह में जनभागीदारी के साथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय कोरकोटी में आयोजित कार्यक्रम में जल अर्पण दिवस एवं जन जल जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल स्रोतों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच यशोदा चौहान, उप सरपंच प्रमिला पटेल सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के उद्देश्य, योजना के संचालन एवं संधारण तथा पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में समुदाय की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को नियमित रूप से जल कर जमा करने, पानी के महत्व को समझने, जल की बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल के संचयन के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की गई। साथ ही जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, हैंडपंपों की स्वच्छता एवं देखरेख तथा प्रत्येक घर में सोख्ता गड्ढा बनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि सोख्ता गड्ढे के निर्माण से घरों से निकलने वाले पानी का उचित निस्तारण होने के साथ भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। ग्रामीणों से अधिक से अधिक स्थानीय प्रजाति के पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
जन जल जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा से भी जुड़ा विषय है। जल स्रोतों का संरक्षण, पानी की बचत और स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी मानकर कार्य करने से गांवों में सुरक्षित एवं सतत पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
