सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक की मांग का निराकरण कर उसे सुविधा का लाभ दिलाया। कलेक्टर की इस पहल से आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की प्रशासनिक प्रतिबद्धता सामने आई है।
जिले के आवेदक दीपक कुमार चौधरी ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी सेवा सेतु (सीएससी) आईडी में डीजी पे लाइट एक्टिव करने की मांग की थी। डीजी पे लाइट सुविधा सक्रिय होने से आवेदक को अपनी सेवा सेतु (सीएससी) आईडी के माध्यम से डिजिटल तरीके से रुपये के लेन-देन में सुविधा मिल सकेगी।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए आवेदक की मांग का निराकरण कराया। इसके बाद कलेक्टर ने स्वयं फोन कर आवेदक को कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी।
अपनी मांग पूरी होने पर आवेदक दीपक कुमार चौधरी ने संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रशासन की इस त्वरित पहल से यह संदेश गया है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त नागरिकों की समस्याओं और मांगों के निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
