सारंगढ़ : पी० आई० इ० लिमिटेड कम्पनी द्वारा ग्राम रामटेक (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) में एक विशाल ‘किसान गोष्ठी’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य सत्र में कृषि विशेषज्ञों ने धान की फसल को नुकसान पहुँचाने वाले खरपतवारों के प्रभावी नियंत्रण हेतु ‘नॉमिनी गोल्ड’ के उपयोग, सही समय पर छिड़काव, उन्नत बीज चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य रक्षण के लिए नियमित फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) अपनाने की वैज्ञानिक जानकारी दी। आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘पी० आई० मित्र किसान’ योजना के तहत आयोजित ‘नॉमिनी गोल्ड दवाई कूपन लकी ड्रा’ रहा, जिसमें ग्राम खरी बड़े निवासी किसान श्री पप्पू पटेल भाग्यशाली विजेता बने। उन्हें जिला कृषि विभाग के उपसंचालक अधिकारी श्री आशुतोष श्रीवास्तव एवं एसएडीओ श्री जय प्रकाश गुप्ता द्वारा उपहार स्वरूप चमचमाती मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई।
कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों जोनल मैनेजर श्री सुब्रत साहा, रीजनल मैनेजर श्री सुशील मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर मनीष वर्मा, टेरिटरी मैनेजर श्री ऋषि गुप्ता सहित पूरी ग्राउंड टीम उपस्थित रही। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कृषक सेवा केन्द्र के प्रो० श्री महेन्द्र अग्रवाल एवं स्थानीय ग्राम रिटेलर भूषण कृषि केन्द्र को मंच से सम्मानित किया गया। गोष्ठी का समापन धन्यवाद ज्ञापन और अल्पाहार के साथ हुआ, जहाँ किसानों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आधुनिक खेती की तकनीक सीखने का बेहतरीन अवसर बताया।

- ‘शून्य मातृ-शिशु मृत्यु’ का लक्ष्य: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती… - August 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026




