सारंगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सलिहा पुलिस लगातार सक्रिय और सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस ने युवती को जबरन शादी के लिए धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बानीखार निवासी शरीफ खान (45) ने थाना सलिहा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अगस्त 2026 को ग्राम राजादेवरी निवासी आरीफ खान उर्फ राजा (23) उसकी भांजी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में लंबा-चौड़ा चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और अश्लील गाली-गलौज की।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सलिहा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अगस्त 2026 को आरोपी आरीफ खान उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया तथा प्रकरण में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र साव, देवप्रसाद सिदार, निशांत दुबे, आरक्षक राजेश नारंग, आनंद पुरेना, चंद्रप्रकाश भारद्वाज सहित थाना सलिहा के समस्त पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026
- थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा की सख्ती का असर: युवती को धमकाने वाला आरोपी चाकू समेत गिरफ्तार, भेजा गया जेल.. - August 6, 2026




