रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 CU 1251) जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बसंत कुमार चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके कर्मचारी के किराए के मकान के बरामदे में खड़ी उनके ससुर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल 26 जुलाई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर के आजाद चौक में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही दीपक वैष्णव (19 वर्ष) को पकड़ लिया।
पूछताछ और सशक्त ऐप के माध्यम से इंजन व चेसिस नंबर का सत्यापन करने पर बरामद बाइक वही चोरी की मोटरसाइकिल निकली। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी गई बाइक शीघ्र बरामद हो गई। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
