सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर स्वयं जनदर्शन में लगी कतार में पहुंचीं और एक-एक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और मांगों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नक्शा-बंटांकन, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिकायतों एवं अन्य विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के साथ आवेदकों को निर्धारित समय में कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
