सारंगढ़ : सारंगढ़ क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि सतनामी समाज के प्रतिभाशाली युवा राहुल हरिप्रिया का चयन देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT), भोपाल में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर हुआ है। अपनी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट प्रतिभा और लगन के बल पर राहुल ने यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण सारंगढ़ क्षेत्र और समाज का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
राहुल हरिप्रिया शिक्षा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहे हैं। इससे पूर्व वे अंग्रेजी भाषा में अपना उपन्यास “लॉकडाउन डिस्कवरी” (Lockdown Discovery) भी प्रकाशित कर चुके हैं, जिसे पाठकों द्वारा काफी सराहा गया।
उनकी शुरुआती शिक्षा की बात करें तो राहुल ने अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा सारंगढ़ स्थित मोना मॉडर्न स्कूल से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया और एम.टेक (M.Tech) की पढ़ाई राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल से रिकॉर्ड 88% अंकों के साथ पूरी की। वे प्रारंभ से ही एक बेहद मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं।
राहुल सारंगढ़ के प्रमुख भाजपा नेता श्री अरविंद हरिप्रिया एवं श्रीमती सविता हरिप्रिया के सुपुत्र हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों, मित्रों तथा पूरे सारंगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
