सारंगढ़। अभामा महिला शाखा ने सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए छोटे मठ स्थित गोपाल जी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबड़, पहाड़ा, कटर, चॉकलेट एवं फल प्रदान किए गए। उपयोगी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता का संदेश देते हुए स्कूल की शिक्षिकाओं, छात्राओं तथा अभामा महिला शाखा की सदस्यों को ग्रीन रिबन भी लगाए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रांतीय नेत्रदान-देहदान प्रमुख मनीषा गोयल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
यह संपूर्ण आयोजन स्वैच्छिक सहयोग से संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय के दर्जनों जरूरतमंद बच्चों को लाभ मिला। कार्यक्रम में अभामा महिला शाखा की अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल, दीक्षा केडिया, शीला अग्रवाल, शिखा अग्रवाल सहित शाखा की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में सेवा और सहयोग की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।





