सारंगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामा) की सारंगढ़ शाखा ने सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रदेश देहदान-नेत्रदान प्रभारी एवं सारंगढ़ की बेटी श्रीमती मनीषा गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्ग माता-पिता को फल, जूस, बिस्किट और नमकीन वितरित कर उनका हालचाल जाना तथा आत्मीयता के साथ समय बिताया।
इस अवसर पर श्रीमती मनीषा गोयल ने कहा कि हमारे बुजुर्ग अनुभवों का अनमोल खजाना हैं और उनके आशीर्वाद में जीवन की सबसे बड़ी पूंजी छिपी होती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के बीच समय बिताना और उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का सौभाग्य है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। यह पूरा सेवा कार्य संस्था के सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, दीक्षा केडिया, किरण केडिया सहित कोरबा से आईं प्रदेश प्रभारी मनीषा गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम से आशा निकेतन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को लाभ मिला और सभी ने संस्था की इस मानवीय पहल की सराहना की।

- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026
- सारंगढ़:53 बेटियों को मिली उड़ान, नि:शुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे… - August 2, 2026




