सारंगढ़। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं आजीविका गतिविधियों की जमीनी हकीकत परखने के लिए ग्राम पंचायत कटेली, छिंद और केडार का सघन निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों, रीपा केंद्र तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका इकाइयों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम छिंद स्थित रीपा केंद्र पहुंचकर सीईओ तिवारी ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया और समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्वरोजगार को और मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन एवं रीसाइक्लिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यूनिट के संचालन, संग्रहण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने सरपंचों, सचिवों, निर्माण एजेंसियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।
इस निरीक्षण दौरे में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से श्रीमती संजू पटेल, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक, एपीओ शशिकांत गुप्ता, पीओ युवराज पटेल सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026
- सारंगढ़:53 बेटियों को मिली उड़ान, नि:शुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे… - August 2, 2026




