सारंगढ़ क्षेत्र के युवाओं की मिली जिले में महत्ती जिम्मेदारी..मयूरेश बनाये गये जिला सह संयोजक..
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला आईटी सेल द्वारा आज कार्यकारिणी घोषणा की गई। प्रमुख पदाधिकारियों की सहमति से आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने ऊर्जावान कार्यकारिणी का गठन कर सभी को चौंका दिया। जिले के कोने कोने से सोशल मीडिया में सक्रिय युवाओं को अंशु टुटेजा ने चुनकर अपनी जम्बो कार्यकारिणी में स्थान दिया। इसी क्रम में सारंगढ़ के ओजस्वी वक्ता तथा सोशल मीडिया की गहरी जानकारी रखने वाले युवा कार्यकर्ता मयूरेश केसरवानी को सोशल मीडिया में जिला सह संयोजक की महत्ती जिम्मेदारी सौंपी गयी। सोशल मीडिया जिला सह संयोजक के अलावा आईटी सेल सह संयोजक के लिए घरघोड़ा से सक्रिय तुर्क विकास केसरवानी का नाम घोषित किया गया। घोषित जिला कार्यकारिणी में सारंगढ़ विधानसभा से युवा हस्ताक्षर दिलीप साहू, योगेश देवांगन, मयंक स्वर्णकार, अनुज जायसवाल, रेशम (रवि) यादव, रविन्द्र यादव, दुष्यंत अजय, रमेश पटेल, अमित बंजारे समेत मिलन साहू को जिले में जिम्मेदारी मिली है।
*मजबूती का पर्याय आईटी सेल – अंशु टुटेजा*
वरिष्ठों के सहमतिपश्चात जम्बो टीम घोषणा कर भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने कहा कि आईटी सेल के पूर्व में वरिष्ठों की सक्रियता क्रम को आगे बढ़ाते हुये हमने पूरे जिले से चुनिंदा सक्रिय नवीन चेहरों को जिला टीम में जगह दी है साथ ही साथ नगर मंडलों में भी युवाओं को मौका दिया गया है। यूथ टीम के साथ आने वाले दिनों में सारगर्भित कार्य किये जायेंगे ताकि जिले में आईटी सेल सोशल मीडिया संगठनात्मक मजबूती का पर्याय बन सके।
*सभी वरिष्ठों का आभार- मयूरेश*
सोशल मीडिया जिला सह संयोजक बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ता मयूरेश केशरवानी ने जिले के समस्त वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया वहीं सोशल मीडिया में युवा साथियों द्वारा दिए गए बधाइयों पर भी धन्यवाद ज्ञापत किया। इसके साथ ही मयूरेश ने आशा जताई कि आगामी दिनों में आईटी सेल सोशल मीडिया के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की सक्रियता व सहयोग से सम्पूर्ण जिले में मजबूत कार्य सिद्ध करेंगे
- शिमला से पास में है ये स्वर्ग सी खूबसूरत जगह, इस गर्मी परिवार या दोस्तों के साथ जरूर जाए घूमने… - March 28, 2026
- गैस जलाए बिना बनाएं 5 हाई-प्रोटीन नाश्ते, न्यूट्रिशनिस्ट की ये रेसिपी देगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद… - March 28, 2026
- क्या शुगर के मरीज नाश्ते में रोजाना पोहा खा सकते हैं? एक्सपर्ट ने बताया… - March 28, 2026
