रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा पुनर्गठन होने जा रहा है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी के चार नए संभाग गठित किए जा रहे हैं।

बस्तर-कांकेर के विभाजन से दंतेवाड़ा, रायपुर से गरियाबंद, बिलासपुर से कोरबा और सरगुजा से कोरिया-एमसीबी संभाग बनाया जा रहा है।
गठन की प्रक्रिया जारी
विभागीय स्तर पर गठन की प्रक्रिया जारी है। यह पुनर्गठन डाक सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बस्तर के दूरस्थ गांवों तक डाक सेवा पहुंचाने पर जोर है। 14 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने भी बस्तर में दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाओं के विस्तार की बात कही थी।
अधीक्षकों के तबादले भी अटके
नए संभागों के गठन के कारण लंबे समय से प्रतीक्षित डाक अधीक्षकों की तबादला सूची जारी नहीं हो पा रही है। सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग और कांकेर संभाग नियमित अधीक्षक के बिना संचालित हो रहे हैं।
- जमीन विवाद में हुई हत्या पर सारंगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसपी सुनील शर्मा के निर्देश और थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सूझबूझ से 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ डाक विभाग में 25 साल बाद होगा बड़ा बदलाव, बनेंगे 4 नए संभाग, 9 संभागों का होगा पुनर्गठन… - September 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में टीचर ने किया साथी शिक्षक का मर्डर: 30 लाख की उधारी-ब्याज को लेकर विवाद में धारदार हथियार और हथौड़े से मार डाला… - September 20, 2026
