सारंगढ़। गौ माता सम्मान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर अभामा महिला सम्मेलन शाखा सारंगढ़ की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन की महिलाओं ने गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और भारतीय संस्कृति में गौ माता के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा गौ संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, इसलिए उनके संरक्षण एवं सम्मान के लिए व्यापक जनसमर्थन आवश्यक है।
इस अवसर पर अभामा महिला सम्मेलन शाखा सारंगढ़ की अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, रंजना तायल, शशिकला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल, किरण केडिया सहित संगठन की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
