बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी, एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ ज्ञानेश्वरी यादव ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर प्रदेश, देश और यादव समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।
ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। खेल जगत के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने ज्ञानेश्वरी यादव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश और यादव समाज का सम्मान बढ़ाया है। महासभा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में भी देश के लिए स्वर्णिम सफलताएं अर्जित करेंगी।
ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजी. एस.डी. यादव, डी.आर. यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ममता यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष विनोद यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार यादव, बिलाईगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष धनेश यादव, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव (राजू), जय यादव, सारंगढ़ जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सतीश यादव, राम नारायण पुजारी, तुषार यादव, मयंक यादव, मोंटी, ईशान यादव, कोमल यादव, अंबर यादव, योगेश यादव, छतर सिंह यादव, पंकज लता यादव (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रायगढ़) सहित यादव समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
