सारंगढ़ : अवैध शराब के काले कारोबार और अंतर्राज्यीय तस्करी पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। 01 अप्रैल 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभाग ने कुल 98 प्रकरण कायम कर शराब माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए हैं। इस अवधि में पुलिस और आबकारी की संयुक्त मुस्तैदी से कुल 1786.19 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है, जिसकी कुल बाजार कीमत ₹3,64,330 दर्ज की गई है। इसके साथ ही शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 5 वाहनों को भी मौके से जब्त किया गया, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,35,000 है। इस प्रकार विभाग ने कुल ₹4,99,330 मूल्य की संपत्ति और शराब जब्त कर तस्करों को बड़ा आर्थिक झटका दिया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सबसे बड़ी कार्रवाई गंभीर श्रेणी के मामलों में हुई है, जहाँ धारा 34 (2) गैरजमानतीय के तहत 38 मामले दर्ज कर 1548.33 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई, जिसकी बाजार कीमत ₹3,11,650 है। वहीं सामान्य श्रेणी में धारा 34 (1) के तहत 57 मामले दर्ज कर 203.86 लीटर शराब (कीमत ₹45,880) जब्त की गई।
पड़ोसी राज्य से होने वाली अवैध आवक पर सतर्कता बरतते हुए विभाग ने अन्य प्रांत ओड़िशा से जुड़ी तस्करी के भी 3 मामले दर्ज किए, जिनमें 34 लीटर शराब (कीमत ₹6,800) बरामद की गई। आबकारी अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी और किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।
- सारंगढ़ : अवैध शराब के काले साम्राज्य पर आबकारी स्ट्राइक..110 दिन मे 98 केस, 5 वाहन और 5 लाख की शराब जब्त.. - July 28, 2026
- अगस्त 2026 में कब पड़ेंगी कामिका और पुत्रदा एकादशी? जानें उदया तिथि के अनुसार सही व्रत की तारीख… - July 28, 2026
- थाइरॉइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक… - July 28, 2026




