सेक्स से कोई वंचित ना रहे, इसके लिए इटली में शुक्रवार को कैदियो के लिए अपनी तरह का पहला सेक्स रूम खोला गया है. उम्ब्रिया क्षेत्र की जेल में पहली बार एक कैदी को अपनी महिला साथी के साथ निजी पल बिताने और सेक्स करने की अनुमति दी गई.
कोर्ट के फैसले के बाद सेक्स की व्यवस्था
इटली में यह व्यवस्था संवैधानिक कोर्ट के एक फैसले के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि कैदियों को जेल के बाहर मुलाकात के दौरान अपने साथियों के साथ अंतरंग पल बिताने का अधिकार है.
कैदियों के अधिकारों के लिए अम्ब्रिया के लोकपाल ग्यूसेप्पे कैफोरियो ने टेर्नी की जेल में हुई पहली अंतरंग मुलाकात के बारे में कहा कि हम कह सकते हैं कि यह एक तरह का प्रयोग था जो अच्छा रहा. अगले कुछ दिनों में और भी अन्य मुलाकातें होंगी.
कैदियों को निजी पल बिताने का अधिकार
बता दें कि 2024 में कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि कैदियों को अपने जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताने का अधिकार होना चाहिए और उनपर किसी जेल गार्ड की निगरानी नहीं होनी चाहिए. बता दें कि फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, स्वीडन सहित अधिकांस यूरोपीय देशों में कैदियों को अपने शादीशुदा पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने की अनुमति है.
पिछले हफ्ते न्याय मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी कर कहा था कि अंतरंग मुलाकातों के दौरान कैदियों को बिस्तर और शौचालय से सुसज्जित एक निजी कमरा कम से कम 2 घंटे के लिए मिलना चाहिए. आदेश में यह भी कहा गया कि एकांत में मुलाकात के दौरान कमरे का दरवाजा खुला होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर गार्ड हस्तक्षेप कर सकें.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
