बरमकेला। धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं कैट के जिला अध्यक्ष रतन लाल शर्मा अपने परिवार के साथ कोलकाता स्थित विश्वविख्यात मां काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा-भाव से मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और समाज में शांति, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की।
दर्शन-पूजन के दौरान रतन शर्मा एवं उनका पूरा परिवार गहरी आस्था और भक्ति में लीन नजर आया। मां काली के पावन दरबार में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि मां के चरणों में पहुंचकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।
रतन शर्मा ने कहा कि मां काली की आराधना भक्तों को आत्मबल, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मां की कृपा से जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना करते हुए मां काली के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास व्यक्त किया। रतन शर्मा की इस आध्यात्मिक यात्रा को उनके शुभचिंतकों ने भी प्रेरणादायी बताते हुए उनके परिवार के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
