बरमकेला। श्रमजीवी पत्रकार संघ बरमकेला की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को प्रिया फूड हब में जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष एवं बरमकेला संघ प्रभारी प्रदीप पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक की शुरुआत संगठन के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा के साथ हुई। इस दौरान पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, सदस्यता विस्तार, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन को एकजुट रखते हुए पत्रकारों की आवाज को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि संघ में लगातार नए सदस्य जुड़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक सदस्य को संगठन के नियम, उद्देश्य और दायित्वों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि सभी पत्रकार संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हित में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
बैठक में आपसी सहमति से नए पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया तथा संगठन की औपचारिक गठन प्रक्रिया पूरी की गई। उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक का विशेष आकर्षण संघ के सक्रिय सदस्य अजय साहू का जन्मदिन समारोह रहा। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल, विजय सराफ, अश्वनी साहू, गजानंद निषाद, अजय साहू, शोभा दास मानिकपुरी, सुवर्ण भोई, रुपानंद साव सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
