सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना बरमकेला के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र छोटे आमाकोनी, मुंगलीपाली एवं मेहरपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थी आवेदिकाओं को मूल्यांकन पत्रक पर किसी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, वे 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकती हैं।
विभाग ने बताया कि उक्त रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन करने के बाद अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर सार्वजनिक किया गया है, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति के दौरान किसी भी प्रकार के नए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल कार्यालय स्तर पर हुई लिपिकीय (क्लेरिकल) त्रुटि के संबंध में ही दावा-आपत्ति मान्य होगी। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ही अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
