सारंगढ़। किसानों को खेती में आधुनिक संसाधनों से जोड़ने और फसलों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार को सारंगढ़ स्थित कृषि विभाग कार्यालय में डीएमएफ योजना के तहत स्वीकृत कृषि पंपों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि पंप प्राप्त किए और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह, जनपद पंचायत की कृषि सभापति श्रीमती कोमल शशी पटेल, जिला पंचायत के कृषि सभापति हरिहर जायसवाल, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज एवं पिंकू वारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बताया गया कि डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) योजना के माध्यम से किसानों को कृषि पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे अपनी फसलों में समय पर कीटनाशकों एवं अन्य आवश्यक दवाओं का छिड़काव कर सकेंगे। इससे फसलें कीटों और बीमारियों से सुरक्षित रहेंगी तथा उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे प्रयासों से खेती अधिक लाभकारी बनेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की पहल पर कृषि पंप वितरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को सीधे लाभ मिला। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खेती के लिए उपयोगी और लाभकारी कदम बताया।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
