सारंगढ़। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा से जिला अधिवक्ता संघ, सारंगढ़ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ता संघ की ओर से पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी गईं।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले की कानून-व्यवस्था, न्यायिक कार्यों तथा अधिवक्ताओं एवं आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, न्यायिक कार्यों में सहयोग बढ़ाने तथा अधिवक्ताओं द्वारा समय-समय पर उठाई जाने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण का अनुरोध किया।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अधिवक्ताओं एवं आमजन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी, प्रवक्ता दीपक तिवारी, सचिव कुलदीप राज पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र नाथ नंदे, आशीष मिश्रा, संजू दीवान, भरत तांड्य, राकेश शुक्ला, सहस किशोर, अश्वनी चंद्रा एवं भोगेंद्र मनहर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
