जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ करीब 6 माह बाद घर लौट रहा था। हादसे के दौरान परिजन सो रहे थे। इस बात की सूचना अन्य यात्रियों ने उन्हें जगाकर दी। इसके बाद अगले स्टेशन पर GRP को सूचना दी और युवक की तलाश करने के लिए एक टीम निकली। करीब 3 किमी पहले रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। GRP ने इसकी सूचना जांजगीर थाने को दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी पसंजीत चौधरी पुत्र 22 वर्षीय हुगली चौधरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहकर काम करता है। वह अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से निकला था। देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वह ट्रेन के दरवाजे पर ही खड़ा था। ट्रेन जैसे ही जांजगीर-नैला स्टेशन क्रॉस किया, इसी दौरान अचानक पसंजीत नीचे गिर पड़ा। उस समय उसके परिजन सो रहा थे।
- थाना प्रभारी की पैनी नजर, चोरी का पर्दाफाश… तीन आरोपी सलाखों के पीछे… - August 25, 2026
- सारंगढ़:सर्पदंश पीड़ित परिवार को राहत, 4 लाख की सहायता मंजूर… - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मनपसार, 20 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा… - August 25, 2026
