सारंगढ़। क्षेत्र के किसानों को समय पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण उपलब्ध नहीं होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने किसानों के लंबित KCC ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर ऋण राशि उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित बैंकों को जारी करने का आग्रह किया।
विधायक ने अपने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के अनेक किसानों ने बुवाई से पहले ही अपेक्स बैंक में KCC ऋण के लिए आवेदन जमा कर दिए थे, लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनके ऋण स्वीकृत नहीं किए गए हैं। किसानों को बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय खेती-किसानी का सबसे महत्वपूर्ण दौर है। समय पर ऋण नहीं मिलने के कारण किसान निजी स्रोतों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेकर खेती करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है।
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने जिला प्रशासन से मांग की कि किसानों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित बैंकों को निर्देशित किया जाए, ताकि लंबित KCC ऋण आवेदनों का जल्द निराकरण हो और किसानों को तत्काल ऋण राशि उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि “किसानों की सुविधा और हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
