सारंगढ़। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग तिथि विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से 5 अगस्त तक संबंधित आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की 60 प्रतिशत या प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अंकसूची, प्रधान पाठक/प्राचार्य द्वारा जारी अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी से सत्यापित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विशेष श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त प्रमाण पत्र जरूरी
विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ, विधवा या परित्यक्ता महिला के बच्चे होने अथवा देश की रक्षा या कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस, अर्द्धसैनिक बल या सशस्त्र बल के जवानों के आश्रित होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रवेश के बाद 3 दिन के भीतर जमा करने होंगे ये दस्तावेज
काउंसलिंग के बाद चयनित विद्यार्थियों को संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता मिलने पर तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
विभाग ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में शामिल होने की अपील की है।
- सारंगढ़:बीज राखियों से हरियाली का संदेश, बिहान की महिलाओं ने तैयार कीं 12,300 इको-फ्रेंडली राखियां… - July 22, 2026
- प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा मौका, 22 जुलाई से शुरू हुई काउंसलिंग… - July 22, 2026
- लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी की हिरासत पर भड़के बिनोद भारद्वाज… - July 22, 2026




