जितेंद्र तिवारी

बिर्रा/जांजगीर-चांपा-26 नवंबर 2021 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया,संकुल सेमरिया,विकासखंड-बम्हनीडीह में विद्यार्थियों,शिक्षकों व महिला स्व सहायता समूह की उपस्थिति में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक दादूराम मांडलेकर, एकादशिया मांझी ने बच्चों को संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसका अध्ययन करने की बात कही।पीएलसी प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने कहा की संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेने की बात कही। शिक्षक पितांबर कश्यप द्वारा संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन कराया गया।
संविधान दिवस 26 नवंबर भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 125 वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 से प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
26 नवंबर का दिन संविधान का महत्व का प्रसार करने और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर हरिसिंह गौर का जन्म दिवस भी होता है सविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है भारत में संविधान दिवस 2021 के सातवें वर्षगांठ मनाई जा रही है 26 नवंबर 1949 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अध्यक्षता में भारतीय संविधान राष्ट्र को समर्पित किया गया और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
इस अवसर पर शैक्षिक समन्वयक विश्वनाथ कश्यप, शिक्षक टीकाराम गोपालन संतोष चंद्रा कौशल यादव श्रीमती अनुपमा जांगड़े चंद्रशेखर साहू संतोषी साहू राम कुमारी कश्यप शांति देवी रमला राम चरण पोथीराम कश्यप धनेश सुशील आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

