सारंगढ़:
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ चोर अब लोगों के घरों में सेंध लगाने लगे हैं। ताजा मामला ग्राम हरदी का है, जहाँ शातिर चोर ने घर के बाउंड्री वॉल/कैंपस के अंदर खड़ी होंडा एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी (मकान नंबर 182/1) निवासी हितेश कुमार डेविड (पिता नरेंद्र कुमार डेविड) ने बताया कि उन्होंने 17 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे अपनी होंडा एक्टिवा 6G (वाहन क्रमांक CG 13 Z 4948) को घर के कैंपस में रोजाना की तरह पार्क किया था। अगले दिन सुबह करीब 5:00 बजे जब वे उठे, तो वाहन अपने स्थान से नदारद था। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। हालांकि, आए दिन हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बाउंड्री के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

- कैसे निकाला जाता है कॉकरोच का दूध, क्यों है यह हेल्दी? - September 17, 2026
- गणपति बप्पा के लिए मोदक नहीं बना पाए तो केले के हलवा का लगाएं भोग, आसान है रेसिपी… - September 17, 2026
- सेंसर बोर्ड की नई टीम का ऐलान, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी समेत ये 18 सितारे बने बोर्ड के सदस्य… - September 17, 2026
