सारंगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला समीपस्थ ग्राम गोड़िहारी का है, जहाँ देर रात सिरफिरे हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते बेखौफ आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

देर रात घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड़िहारी (स्कूलपारा) निवासी शंकर अजय (32 वर्ष, पिता मोतीराम अजय) 19 जुलाई की देर रात करीब 11:50 बजे अपने घर पर था। तभी आरोपी मोनू तिवारी अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर पहुँचा और दरवाजा खटखटाया। शंकर के पिता द्वारा दरवाजा खोलने पर आरोपियों ने शंकर को बाहर बुलाया और उसे गांव के शासकीय स्कूल के पास ले गए।
वहाँ आरोपियों ने “तू मेरे भाई को बिगाड़ रहा है” कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने गाली-गलौच का विरोध किया, तो आरोपी मोनू तिवारी ने आपा खोते हुए जान से मारने की नियत से चाकू निकाल लिया और शंकर के सिर, दाहिनी भुजा तथा पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दूसरे साथी ने भी हाथ-मुक्के से मारपीट की।
लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुँचा पीड़ित-
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में शंकर किसी तरह अपने घर पहुँचा और परिजनों को आपबीती बताई। पड़ोसी की तत्परता से ‘डायल 112’ को सूचना दी गई, जिसके बाद पीड़ित को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू तिवारी एवं उसके साथी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (सामान्य आशय), 296 (अश्लील कृत्य/गाली-गलौच), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
- पीड़ितों की बुलंद आवाज बनीं विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े..करोड़ों की ठगी के खिलाफ एसपी से की सीधी शिकायत..11 कथित प्राइवेट बैंकों की जांच की मांग.. - July 21, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, टीआई प्रमोद यादव की रणनीति रंग लाई: चाकूबाजी का आरोपी घंटों में गिरफ्तार… - July 21, 2026
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का असर, सड़कों से हटा अतिक्रमण, 69 लापरवाहों पर कार्रवाई, वसूला ₹46,700 जुर्माना… - July 21, 2026




