सारंगढ़ :
चौकी कनकबीरा पुलिस ने क्षेत्र में घटित बाइक चोरी के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मिसाल पेश की है। चौकी प्रभारी ए. एस. आई. टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के बदौलत पुलिस टीम ने न केवल चोरी की गुत्थी को सुलझाया, बल्कि इस मामले में संलिप्त तीन शातिर चोरों और चोरी का वाहन खरीदने वाले एक खरीदार को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
त्वरित पुलिसिंग से आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
ग्राम सरायपाली निवासी चंद्र प्रकाश निषाद के घर के आंगन से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG13 BK 3938) के मामले को चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर ने बेहद गंभीरता से लिया। मामला दर्ज होते ही उन्होंने अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया और मुखबिरों का जाल बिछाया।
टीकाराम खटकर की सटीक सूचना संकलन और कुशल मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप पुलिस ने जल्द ही संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसकी बदौलत पुलिस ने 65 हजार रुपये मूल्य की चोरी गई बाइक बरामद कर ली।
चौकी प्रभारी ए. एस. आई. टीकाराम खटकर और कनकबीरा पुलिस टीम की इस सजगता और तत्परता की स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
बरामदगी- 65,000 रुपये मूल्य की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद।
कार्रवाई- आरोपी नूतन भाई उर्फ शिवा भाई, अर्जुन बाग, राहुल साहनी और खरीदार मोहम्मद सलीम जावेद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

- गौरा चौरा में विराजे विघ्नहर्ता, गणेशोत्सव की धूम शुरू… - September 17, 2026
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
