बरमकेला। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के निर्देशन में जिले में चोरी एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बरमकेला उप निरीक्षक ए.के. बेक के कुशल नेतृत्व और त्वरित रणनीति के चलते पुलिस ने ग्राम प्रधानपुर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र से सरिया एवं पाइप चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर मिली बड़ी सफलता
ग्राम प्रधानपुर के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन से अज्ञात चोरों द्वारा सरिया एवं पाइप चोरी किए जाने की शिकायत पर थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ए.के. बेक ने तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही समय में आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—
लंबोदर चौहान (44 वर्ष), निवासी प्रधानपुर
धनेश्वर चौहान (35 वर्ष), निवासी बेंगची, थाना बरमकेला
दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सरिया एवं पाइप बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों को 20 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया।
थाना प्रभारी की सक्रिय कार्यशैली की सराहना
आंगनबाड़ी निर्माण सामग्री चोरी जैसे मामले का त्वरित खुलासा थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता, प्रभावी नेतृत्व और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। उनकी रणनीतिक कार्रवाई से न केवल चोरी का माल बरामद हुआ, बल्कि आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ए.के. बेक, प्रधान आरक्षक देवांगन, भवानी धनगढ़ सहित थाना बरमकेला के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
- गौरा चौरा में विराजे विघ्नहर्ता, गणेशोत्सव की धूम शुरू… - September 17, 2026
- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
