सारंगढ़-बिलाईगढ़:
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नए अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं पूर्व में पदस्थ कुछ अधिकारियों का तबादला रायपुर सहित अन्य स्थानों पर किया गया है।
नए अधिकारियों की पदस्थापना मे
धीरेन्द्र पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (के रूप में पदस्थ किए गए हैं। औऱ गोविन्द सिंह दीवान को सारंगढ़ के नए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) / SDOP की कमान संभालेंगे साथ ही
श्रीमती दीपिका मिंज को बिलाईगढ़ की नई अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) / SDOP नियुक्त की गई हैं जो पूर्व मे पूर्व में चिरमिरी में नगर पुलिस अधीक्षक थीं।
ज़िले में पूर्व में सेवाएं दे रहे सुश्री निमिषा पाण्डेय (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़) को हेडक्वार्टर प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यू, रायपुर नगरीय के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्रीमती स्नेहिल साहू (अनुविभागीय अधिकारी – पुलिस, सारंगढ़) को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय मे औऱ
विजय कुमार ठाकुर जी को भी जिले से अन्यत्र स्थानांतरण की गयी है। इस प्रशासनिक फेरबदल से सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले में कानून-व्यवस्था को नई दिशा मिलने और पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
