सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 जुलाई 2026/ जिले के युवाओं, उद्यमियों और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी सौगात है। डीपीआईआईटी, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 17 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे जगदम्बा लॉ फॉन्टेन रिसोर्ट, ग्राम टिमरलगा (रायगढ़ रोड) में निःशुल्क स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के उद्यमियों, उद्योगपतियों, कॉलेज विद्यार्थियों, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं और नवाचार के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को एक मंच पर लाकर उन्हें स्टार्टअप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञ एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नया व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, स्टार्टअप का आधिकारिक पंजीयन, विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, निवेश के अवसर तथा व्यवसाय के विस्तार की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।
यह कार्यशाला उन सभी लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी जो अपना नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं या अपने मौजूदा व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, लेकिन इसमें भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
