सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा आयोजित सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर एवं प्लाटून कमांडर (प्री) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिले में परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोसीर रोड, सारंगढ़ तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारंगढ़ शामिल हैं। दोनों केंद्रों पर 363-363 अभ्यर्थियों सहित कुल 726 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन जिलों में भी सीजी पीएससी एवं व्यापम जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र लगातार बनाए जा रहे हैं। इससे न केवल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को राहत मिल रही है, बल्कि आसपास के जिलों के प्रतियोगी छात्रों को भी अपने जिले के निकट परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लाने तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

- कचरे में सरकारी दस्तावेज! बरमकेला जनपद की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल… - August 27, 2026
- भूमिपूजन से साकार होगी समाज की वर्षों पुरानी उम्मीद… - August 27, 2026
- पत्रकारिता जगत ने खोया एक समर्पित साथी, द्वारिका साहू को नम आंखों से विदाई… - August 27, 2026
