मानसून ने दस्तक दे दी है और गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें मानसून की पहली बारिश में नहाना पसंद न हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वर्षा का ये पानी हमारी स्किन के लिए अच्छा है या नुकसानदायक?

जहां एक तरफ कुछ लोग बारिश के पानी को शुद्ध और त्वचा के लिए अमृत समान मानते हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे स्किन के लिए हानिकारक भी मानते हैं। आइए जान लेते हैं कि कब ये पानी आपके लिए फायदेमंद है और कब हानिकारक।
क्या बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा होता है?
आमतौर पर बारिश के पानी को सबसे शुद्ध पानी माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि ये पानी पीने से लेकर स्किन तक के लिए गुणों का खजाना है। लेकिन जब यह प्रदूषित वातावरण, धूल, धुएं और रासायनिक कणों से होकर गुजरता है तो इसकी गुणवत्ता बदल सकती है। इसलिए यह गलत नहीं नहीं होगा कि हर बारिश का पानी त्वचा के लिए लाभदायक होता है। अगर आप दिल्ली जैसे खराब AQI वाले शहर में रह रहे हैं तो बहुत अधिक बारिश होने पर ही उस पानी में नहाएं या भीगें क्योंकि ये पहले से अपेक्षाकृत साफ हो चुका होता है।
कब बारिश का पानी आपके लिए होगा लाभदायक
वहीं अगर आप ऐसी जगह रह रहे हैं जहां का वातावरण साफ और स्वच्छ है और AQI 50 से कम हो तो फिर आप बारिश के पानी में नहा भी सकते हैं और उस पानी को पी भी सकते हैं। ऐसे में ये आपके रहने के स्थान पर निर्भर करता है कि आप मानसून में बारिश में भीगने का मजा उठा सकते हैं या फिर सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि बच्चों और बुजुर्गों को बारिश में नहाने से परहेज ही करना चाहिए वरना वो बीमार पड़ सकते हैं।
पहली बारिश में भीगना क्यों माना जाता है नुकसानदायक?
गर्मी के लंबे मौसम के बाद जब पहली बारिश होती है, तो वातावरण में मौजूद धूल, धुआं, बैक्टीरिया और कई तरह के प्रदूषक बारिश के पानी में घुल जाते हैं। यही कारण है कि पहली बारिश में लंबे समय तक भीगने से त्वचा पर एलर्जी, खुजली, रैशेज और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। संवेदनशील (Sensitive) स्किन वाले लोगों को पहली बारिश में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वरना बारिश के पानी से स्किन एलर्जी हो सकती है, जो कई बार घातक रूप ले लेती है और आपके चेहरे का नूर भी छीन सकती है।
- थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, 11 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार… - August 27, 2026
- संत रविदास जयंती पर सारंगढ़ आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी… - August 26, 2026
- रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का तोहफा, बहनों के चेहरे खिले… - August 26, 2026
