सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं रेड अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध शराब कारोबार से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान सरसीवा, सरिया, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 59 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं अवैध विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को मौके से पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशामुक्त बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




- स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी… - July 10, 2026
- Bhai Tera Star Hai’ का ट्रेलर रिलीज़ Raghav Juyal बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं कॉमेडी और धमाल… - July 10, 2026
- भारत को हराने में अलग ही मजा है…T20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दिया बयान… - July 10, 2026


