आज इंग्लैंड में चल रही 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के बीच चौथा मुकाबला खेला जाएगा।

सीरीज के पहले मैच में सिर्फ भारतीय पारी हो सकी थी, जिसके बाद बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था। दूसरा और तीसरा मुकाबला जीतकर इंग्लैंड ने 0-2 की बढ़त बना ली है।
दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ जहां भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हालांकि वो पहली पारी में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन (49 रन) और अभिषेक शर्मा (43 रन) के दम पर भारत ने 190 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जैकब बेथल की नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर 19 ओवर में 6 विकेट खोकर ही मैच 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाई।
तीसरा टी20 मैच में नॉर्टिंघम में खेला गया। यहां तो भारतीय टीम ने नाक कटा दी। इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से मात दी। यह टी20I क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार रही। वहीं, टीम इंडिया 202 रन के जवाब में 76 रन पर सिमट गई, जो इंडिया का दूसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। चौथे मैच में भारत को वापसी करनी ही होगी। नहीं तो वह सीरीज गंवा बैठेगा।
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा?
मैच कहां होगा मुकाबला आज मैच का समय
इंग्लैंड बनाम भारत काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), हर्षित राणा, इशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, ल्यूक वुड, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बैथेल, जेम्स कोल्स, जोर्डन कॉक्स, सैम कुरन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और जोश टंग।
- Pritam And Pedro में स्पोर्ट्स मिनिस्टर की पत्नी बनी एक्ट्रेस कौन? 18 सालों से इंडस्ट्री में, Jr. Ntr संग भी किया काम… - July 9, 2026
- आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा… - July 9, 2026
- चमत्कारी है बिलासपुर का मां घसिया देवी मंदिर, दर्शन करने मात्र से गूंगा भी बोलने लगता है! रोचक है मान्यता… - July 9, 2026


