सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले 6 मृतकों के आश्रितों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस तरह कुल 24 लाख रुपये की राहत राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की जाएगी।
स्वीकृत सहायता के अनुसार, सरिया तहसील के ग्राम छेवारीपाली निवासी तालाब में डूबने से मृत मिथिलेश सिदार की पत्नी निर्मला सिदार को आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं सर्पदंश से मृत सपनीता चौहान के पिता केबल चौहान को भी 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार भटगांव तहसील के ग्राम हरदी छातादेई निवासी सर्पदंश से मृत दुर्गेश टंडन के भाई भीसम टंडन, ग्राम सलोनीकला में पानी में डूबने से मृत रथराम चंद्रा के पुत्र मनोज कुमार चंद्रा, चंद्रनगर भटगांव निवासी पानी में डूबने से मृत महादेव सिदार के भाई कृष्णदेव सिदार तथा आकाशीय बिजली गिरने से मृत मुरारी लाल आदित्य की पत्नी उषाबाई आदित्य को भी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित नीति के अनुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

- सारंगढ़:आपदा पीड़ित परिवारों को राहत, 6 मृतकों के वारिसों को 24 लाख की सहायता मंजूर… - July 6, 2026
- सारंगढ़:यूट्यूब से अश्लील वीडियो हटाने के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, युवक ने दिखाई सतर्कता… - July 6, 2026
- सारंगढ़ : जिला पंचायत सदस्य व सभापति का रास्ता रोककर जानलेवा हमला व गाली-गलौज..क्षेत्र में आक्रोश, तत्काल गिरफ्तारी की माँग..कनकबीरा पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गंभीर धाराओं में FIR… - July 6, 2026


