सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रायपुर के नकटी गांव में 85 गरीब परिवारों के मकानों को तोड़कर उन्हें बेघर किया गया है, जो गरीबों के साथ घोर अन्याय है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीब विरोधी फैसले ले रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को और उग्र करेगी।
वहीं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गरीबों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और कांग्रेस उनके हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक पद्मा मनहर, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार, गोल्डी नायक, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, घनश्याम मनहर, गोपाल बाघे, उमेश केशरवानी, विनोद भारद्वाज, सरिता गोपाल, मंजुलता आनंद, डॉ. दिलीप अनंत, नीतीश बंजारे, डॉ. गौरी शंकर पटेल, राधेश्याम जायसवाल, पवन अग्रवाल, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, किशोर पटेल, युधिष्ठिर नायक, लता जाटवर, ठाकुरराम पटेल, नागेश्वर महंत, सहनी सिदार, मितेंद्र यादव, शुभम बाजपेयी, अभिषेक शर्मा, पवन नायक, बंटी साहू, शहनवाज खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




