सारंगढ़। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित, कोसीर पंजीयन क्रमांक 1561 के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सहकारिता के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त सहकारिता एवं जिला सारंगढ़ के नोडल अधिकारी कामेश सिंह कश्यप उपस्थित रहे। उनके साथ सहकारिता निरीक्षक लकेश्वर देवांगन, समिति प्रबंधक खगेश जांगड़े, समिति के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अतिथियों एवं किसानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाली बढ़ाने से पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
