सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए थाना भटगांव पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और पुलिस की सतर्कता तथा सक्रिय कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस को 3 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में रहने वाला रामकुमार नेताम अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिव कुमार धारी ने टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ते हुए उसके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, बरामद कर विधिवत जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार नेताम (30 वर्ष), पिता नत्थू नेताम, निवासी सबरिया डेरा, सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी की सूझबूझ, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रभावी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चला रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक नवीन ठाकुर, आरक्षक अश्विनी डड़सेना, राहुल खूंटे, प्रत्येन बर्मन, महिला आरक्षक मोहन कुमारी सहित थाना भटगांव के समस्त पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

- सारंगढ़:नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापों में 106.68 लीटर अवैध शराब जब्त… - July 4, 2026
- सारंगढ़:सहकारिता सप्ताह में हरियाली का संकल्प, कोसीर समिति परिसर में हुआ वृक्षारोपण… - July 4, 2026
- 4 दिन से अंधेरे में आधा दर्जन गांव, ओड़ेकेरा फीडर की बदहाल व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा… - July 4, 2026


