सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोसीर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम दहिदा में की गई, जहां रामदयाल बनज (37 वर्ष), पिता बरत राम बनज के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने में उपयोग होने वाला सामान बरामद किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम रिवापार में की गई, जहां संजय जोल्हे (20 वर्ष), पिता फुलसाय जोल्हे के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोसीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


- नंदा चौक में बढ़ी सुविधा, नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दी एयरपोर्ट चेयर… - October 7, 2026
- खेल से जीवन की सीख लेकर आगे बढ़ें युवा: संजय भूषण पाण्डेय… - October 7, 2026
- सक्ती के खेमलाल खटर्जी को राष्ट्रीय सम्मान, बने ‘नेशनल चेंजमेकर’.. - October 7, 2026
