मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को देखने के लिए सिनेमाघर 7 दिन बाद भी भरे हुए हैं। जब से फिल्म रिलीज हुई है, तभी से धमाकेदार कलेक्शन कर रही है।

भारत में तो फिल्म का कलेक्शन दमदार है ही, दुनियाभर में कारोबार आसमान छू रहा है।
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle Box Office Collection) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिना किसी बड़े क्लैश के बड़े पर्दे पर आई फिल्म के सामने अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ऐल्फा (Alpha) खड़ी होने वाली है। मगर इससे पहले अक्षय की फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन कर लिया है।
भारत में वेलकम टू द जंगल की कमाई
मात्र 7 दिनों में ही वेलकम टू द जंगल ने अपना बजट वसूल कर लिया और अब सिर्फ मुनाफे की बरसात हो रही है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। विदेशी बाजार में भी इस फिल्म ने करोड़ों में कमाया है।
दुनियाभर में वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन
बीते दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म का सिंगल डे कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये के करीब था। कुल मिलाकर एक दिन में घरेलू और ओवरसीज को मिलाकर फिल्म ने 7 करोड़ के पार कमा लिया है। इस लिहाज से वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Welcome to the Jungle Worldwide Collection) 137.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 110 करोड़ के पार और नेट कलेक्शन 92.90 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
कितना है वेलकम टू द जंगल का बजट?
रिपोर्ट्स की मानें तो वेलकम टू द जंगल को 125 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है जिसमें से 60 करोड़ का खर्च सिर्फ प्रोडक्शन में हुआ है। 7 दिन में फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है।
- बरमकेला में शुरू हुआ 10 बिस्तरीय आदर्श सुपोषण गृह, कुपोषित बच्चों को मिलेगा बेहतर उपचार… - August 20, 2026
- सारंगढ़:महानदी में बाढ़ का मॉक ड्रिल, प्रशासन ने परखी बचाव तैयारियों की जमीनी हकीकत… - August 20, 2026
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की मुस्तैदी से अवैध शराब पर शिकंजा, 70 पाउच महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - August 20, 2026
