भारतीय क्रिकेट टीम के सालामी बल्लेबाज संजू सैमसन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. संजू ने पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में फ्लॉप साबित हुए. अब वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए.

उनके बल्ले से लगातार रन नहीं निकल रहे हैं. टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने की वजह संजू अब लगातार टीम पर शुरुआत में ही आउट होकर दबाब बना देते हैं. संजू सैमसन के साथ ऐसा क्यों हो रहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
दरअसल, भारत इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई को 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इस मुकाबले में संजू सैमसन से 7 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया. उन्हें साकिब महमूद ने टॉम बैंटन के हाथों कैच आउट कराया.
3 पारियों में संजू ने बनाए 6 रन
इसके साथ ही संजू सैमसन लगातार अपनी तीसरी पारी में फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अब तक सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 3 पारियों में वो सिर्फ 6 रन बनाए पाए हैं. संजू ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 5 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू 0 पर पवेलियन लौट गए. अब इंग्लैंड के खिलाफ संजू सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस 2 बार वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी के इस फ्लॉप शो ने टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ा दी हैं.
क्यों लगाता फ्लॉप हो रहे हैं संजू सैमसन?
संजू सैमसन के फ्लॉप होने की वजह उनका फॉर्म है. वो आउट ऑफ फॉर्म है. वहीं उनके फ्लॉप होने की वजह मानसिक तनाव भी है. टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी के रूप में खतरनाक सलामी बल्लेबाज शामिल है, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में लाना है तो संजू को ही बाहर होना पड़ेगा. क्योंकि वो खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में उनके मन में ये सब चल रहो होगा, जिसके चलते वो दबाब महसूस कर रहे होंगे उनसे प्रदर्शन नहीं हो पा रहा होगा.
ऐसा संजू के साथ पहले भी हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शुभमन गिल ने उनकी जगह टीम में छीन उसके बाद ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी जगह छीन ली. संजू को हर बार ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है. ऐसे में उनके लिए ये काफी मुश्किल होता है, जो उनके लगातार फ्लॉप होने का कारण हो सकता है.
भारत-इंग्लैंड पहले टी20 मैच का हाल
भारत इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मैच की बात करें तो, इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए. इंग्लैंड को जीत के लिए 190 रनों का टारगेट मिला था लेकिन बारिश के बाद मैच की दूसरी पारी नहीं हो पाई मैच को बेनताजी घोषित कर दिया गया.
इन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए बनाए रन
इस मैच में भारत के लिए संजू सैमसन तो फ्लॉप साबित हुए लेकिन अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 245.83 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 6 चौके 4 छक्कों के साथ 59 रन ठोके. श्रेयस अय्यर ने 47 बॉल में 6 चौके 1 छक्के के साथ स्लो लेकिन 68 रनों की पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने 21 बॉल में 2 चौके 3 छक्कों के साथ 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 42 रन ठोके.
- सौभाग्यशालियों को ही होते हैं अमरनाथ यात्रा में इसके दर्शन, साक्षात शिव-पार्वती के आशीर्वाद का है प्रतीक… - July 3, 2026
- त्वचा पर अचानक क्यों निकलने लगते हैं भद्दे मस्से? जानें इन्हें गायब करने के 5 घरेलू उपचार.. - July 3, 2026
- घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, ऊंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे मेहमान, सेव करें रेसिपी… - July 3, 2026


